आगरालीक्स…आगरा में अब निजी क्षेत्र में भी कॉर्निया ट्रांसप्लांट समेत जटिल रोगों का इलाज हो सकेगा, FAICO डिग्री हासिल करने के बाद डॉ. निशि द्विवेदी जल्द सेवाएं शुरू कर सकती हैं
आंख हमारे शरीर के सबसे संवेदनशील अंगों में से एक हैं। इसी की बदौलत हम दुनिया देख पाते हैं। किसी बीमारी या चोट लग जाए तो बहुत उत्कृष्टता और अनुभव के साथ आंखों के इलाज की जरूरत होती है। ऐसे तो इलाज के लिए आगरा में बेहतर संस्थान हैं लेकिन कई बार जटिल मामलों में बाहर जाने की जरूरत पड़ती है। मगर अब कॉर्निया ट्रांसप्लांट समेत आगरा में ही जटिल रोगों का इलाज निजी क्षेत्र में हो सकेगा, FAICO डिग्री हासिल करने के बाद डॉ. निशि द्विवेदी जल्द सेवाएं शुरू कर सकती हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निशि द्विवेदी ने प्रतिष्ठित FAICO डिग्री (फेलो ऑफ़ ऑल इंडिया कॉलेजियम ऑफ़ ऑप्थल्मोलॉजी) हासिल की है। भारत के माननीय पूर्व मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में यह डिग्री डॉ. निशि को प्रदान की गई।डॉ. निशि ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित नेत्र संस्थानों में से एक शंकर नेत्रालय, चेन्नई से कॉर्निया में अपनी लॉन्ग-टर्म फेलोशिप पूरी की है, जिसके बाद उन्होंने कॉर्निया में FAICO हासिल किया - जो उनके समर्पण, कौशल और अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।
आगरालीक्स से बातचीत में डॉ. निशि ने बताया कि अब वह आगरा में प्रैक्टिस करेंगी और अपनी विशेषज्ञता और मरीजों की देखभाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता इस क्षेत्र में लाएंगी।
डॉ. निशि बताती हैं कि अब कॉर्निया की बीमारियों और उनके इलाज के लिए आगरा से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आगरा का निजी क्षेत्र चिकित्सा जगत विशेषकर नेत्र विज्ञान इतनी प्रगति कर रहा है। विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक इलाज उपलब्ध होगा।
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Best Eye Specialists in Agra
- Best Ophthalmology Centers in Agra
- dr. bhuvnesh sharma agra
- Dr. Nishi Dwivedi Eye Specialist
- Dr. Nishi Dwivedi Eye Specialist in Agra
- Dr. Nishi Dwivedi Ophthalmologist
- Dr. Nishi Dwivedi Ophthalmologist in Agra
- FAICO Degree in Agra
- Fellow of All India Collegium of Ophthalmology
- Ophthalmology in Agra
- Top Eye Specialists in Agra
- Top Ophthalmology Centers in Agra