आगरालीक्स…आगरा में कैंसर की जांच और इलाज में आई नई तकनीकों के बारे में बताया. कैंसर दिवस पर हुई जागरूकता गोष्ठी…
आगरा कैंसर सोसाइटी के तत्वाधान में पुरुषोत्तमदास सावित्रीदेवी कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर पर विश्व कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर एक कैंसर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे चिकित्सकों के अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं कैंसर मरीजों तथा उनके तीमारदारों ने भागीदारी की। आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। पदमश्री प्रो. दया किशोर हाजरा विशिष्ठ अतिथि रहे।कैंसर विशेषज्ञ एवं डायरेक्टर डॉ. संदीप अग्रवाल ने WHO की थीम “United By Unique” पर प्रकाश डालते हुए कैंसर की जाँच एवं इलाज के विभिन्न पहलुओं में विगत वर्षों में हुए एडवांसमेंट पर प्रकाश डाला तथा प्रत्येक मरीज की इलाज की व्यक्तिगत आवश्यकताओं एवं इलाज की स्ट्रेटेजी के विषय में बताया। उनका कहना था कि प्रत्येक मरीज का कैंसर एक विशेष प्रकार का जेनेटिक एवं मॉलिक्यूलर पैटर्न रखता है तथा विभिन्न जांचों के बाद उसका इलाज भी इसी तर्ज पर होने चाहिये।

प्रो. दया किशोर हाजरा ने अपने वक्तव्य में टारगेटेड थेरेपी की महत्ता पर प्रकाश डाला। विभिन्न प्रकार के रेडियो न्यूक्लीयर पद्धिति के द्वारा कैंसर की पहचान जैसा कि पेट सीटी स्कैन में किया जाता, एक ऐसा माध्यम है जोकि कैंसर की उपस्थिति को शरीर के विभिन्न अंगों में सटीक रूप से इंगित करता है। इसी प्रकार टारगेटेड रेडियोथेरेपी प्रयोग आजकल थाइराइड तथा प्रोस्टेट के कैंसर में अत्यंत प्रभावशाली रूप में किया जा रहा है।
मेयर हेमलता दिवाकर ने पुरुषोत्तमदास सावित्रीदेवी कैंसर अस्पताल द्वारा कैंसर मरीजों को विगत 18 वर्षों से दी जा रही चिकित्सीय सेवाओं के लिये साधुवाद देते हए कहा कि कैंसर जैसी बीमारी से जंग मरीज एवं परिवार दोनों के लिए ही एक अत्यंत विषम यात्रा होती है तथा पुरुषोत्तमदास सावित्रीदेवी कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर एवं डॉ. संदीप अग्रवाल और उनकी टीम के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। आयुष्मान भारत के अंतर्गत अत्यंत गरीब मरीज पिछले 7 वर्षो से अधिक से विश्वस्तरीय सुविधाओं का निःशुल्क लाभ ले पा रहे है। शहर के विशिष्ट समाजसेवी डबी सरीन ने अपने विचार रखते हुये इस विषय पर ध्यान आकर्षित किया कि यदि हिम्मत और होसलो से लड़ा जाए तो किसी भी कैंसर पर विजय पाई जा सकती है। रोटरी क्लब ऑफ़ ग्रेस की डॉ. डॉ. परिणिता बंसल मौजूद रही उन्होंने भी संस्था द्वारा कैंसर के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा मिड डाउन के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल ने भी बच्चियों को कैंसर से बचाने वाली वैक्सीन की मुहिम चलाने का निर्णय लिया। डॉ. शर्मिला पंजवानी (सचिव, रोटरी क्लब ग्रेस) ने मरीजों के परिजनों को इमोशनल सपोर्ट कैसे दिया जाये, के बारे में बताया। रजनी महाजन ने मेडिटेशन और मेन्टल हेल्थ पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तमदास सावित्रीदेवी कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर के रेडियोथेरेपी डिपार्टमेंट की हेड डॉ. तृप्ति सरन और श्री संदीप जैन ने किया। अंत में डॉ. पारुल अग्रवाल ने अपने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार व्यक्त किया और सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।