आगरालीक्स Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इस्लामिक मेडिकोज ग्रुप बनाकर मेडिकल छात्राओं को धर्मांतरण के जाल में फंसाया, जानें पूरा मामला। ( Agra News: Dr. Rameej & Dr. Parvej connection in religious conversion start from SNMC Agra )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केजीएयमू, लखनऊ में साथी मेडिकल छात्रा के यौन शोषण और धर्मांतरण के आरोपी डॉ. रमीज को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया है, डॉ. रमीज एसएन मेडिकल कॉलेज का 2012 बैच का एमबीबीएस छात्र रहा है। 2025 नवंबर में दिल्ली बम धमाके में पकड़े गए डॉ. परवेज अंसारी ने भी 2012 में एसएन मेडिकल कॉलेज से एमडी मेडिसिन किया था। दोनों की हॉस्टल में रहते थे।
ग्रुप बनाकर मेडिकल छात्राओं को जाल में फंसाया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. रमीज और डॉ. परवेज एसएन मेडिकल कॉलेज में साल 2012 से 2016—17 तक साथ साथ रहे। इसी दौरान इस्लामिक मेडिकोज ग्रुप बनाया, इस ग्रुप से मौलानाओं को भी जोड़ा। एसएन मेडिकल कॉलेज के सीनियर ब्वॉयज हॉस्टल स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ते थे। यहां से ही एसएन मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले मेडिकल छात्रों को ग्रुप से जोड़ा और मेडिकल छात्राओं का धर्म परिवर्तन कराने का खेल शुरू किया। डॉ. रमीज ने टॉपर मेडिकल छात्रा को अपने जाल में फंसाया, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेडिकल छात्रा का धर्मांतरण कराने के बाद निकाह भी कर लिया।
ग्रुप से जुड़े लोगों की तलाश
इस मामले में जांच एजेंसियां धर्मांतरण के लिए बनाए गए ग्रुप से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं, इससे एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। मीडिया की इस खबर के बाद से एसएन मेडिकल कॉलेज में खलबली मची हुई है।