एटालीक्स …वीडियो देखें प्रेमिका से रात में उसके घर मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने देख लिया, पीट पीट कर प्रेमी प्रेमिका की हत्या, पुलिस जांच में जुटी हुई है। ( Etah News: 24 year old youth found in lovers house, Both killed)
एटा के जैंथरा में युवती के अपने ही गांव के 24 साल के युवक से प्रेम संबंध थे, रविवार रात को युवक प्रेमिका युवती से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। रात में परिजनों ने युवक को घर में प्रेमिका युवती के साथ देख लिया। परिजनों के साथ ही गांव के लोग भी आ गए।
युवक और युवती की पीट पीट कर हत्या
युवक और युवती को परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने पकड़ लिया, युवक और युवती की पिटाई लगाई, युवती पर धारदार हथियार से भी हमला किया इससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, पुलिस के पहुंचने के बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। युवती के परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।