Monday , 12 January 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Instagram’s ‘cute girl’ cheated a girl of Rs 1.65 lakh. Now five lakh rupees are being demanded…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Instagram’s ‘cute girl’ cheated a girl of Rs 1.65 lakh. Now five lakh rupees are being demanded…#agranews

आगरालीक्स…इंस्टाग्राम की ‘क्यूट गर्ल’ ने युवती से ठग लिए 1.65 लाख रुपये. अब फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे जा रहे पांच लाख रुपये…

आगरा में सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. बाह में रहने वाली एक युवती ब्लैकमेलर की जाल में फंस गई है. उसने इंस्टाग्राम पर ‘क्यूट गर्ल’ नाम की आईडी से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट असेप्ट की. इस आईडी को हैंडल करने वाला एक युवक निकला जिसने फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर युवती से 1.65 लाख रुपये ठग लिए हैं और अब पांच लाख रुपये की डिमांड की जा रही है. परेशान युवती ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस जांच कर रही है.

ऐसे ब्लैकमेलर के जाल में फंसी युवती
पिनाहट की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम पर बनी ‘क्यूट गर्ल’ आईडी से उसके पास फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी. उसने उसे असेप्ट कर लिया और बातचीत होने लगी. युवती ने अपने कुछ फोटो भी भेज दिए. चार महीने बाद युवती को पता चला कि ‘क्यूट गर्ल’ नाम की आईडी चलाने वाला एक युवक सत्यम है जो कि देवगढ़ गांव का रहने वाला है. इस पर उसने बातचीत बंद कर दी तो आरोपी युवक ने फोटो एडिट कर धमकी दी और कहा कि बातचीत बंद की तो फोटो वायरल कर देगा. उसने ब्लैकमेल कर युवती से 60 हजार रुपये एकाउंट में भी डलवा लिए.

लेकिन आरोपी ने फोटो डिलीट नहीं किए और 20 नवंबर को 1.05 लाख रुपये सत्यम, उसके जीजा विवेक धाकरे और गांव के ही एक बंटू चौहान को दिए. कुछ दिन बाद फिर से फोटो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की. परेशान युवती ने यह बात परिजनों को बताई. सत्यम पर आरोप है कि उसने ब्लैकमेल करके कहा है कि पांच लाख ुरपये दे दो या फिर युवती से शादी करा दो, वरना घर से उठा ले जाउंगा और फोटो भी वायरल कर दूंगा. युवती और उसके परिवार ने पिनाहट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस जांच कर रही है.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Golden opportunity to travel to Puri Kolkata Gangasagar via Bharat Gaurav Tourist Train…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ...

टॉप न्यूज़

Agra News: Rui Ki Mandi railway gate will remain closed for six days…#agranews

आगरालीक्स…जरूरी खबर, रुई की मंडी रेलवे फाटक छह दिन के लिए रहेगा...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Aadya and Anveshika from Agra will hone their creativity by visiting the ‘Lekhak Gaon’

आगरालीक्स…आगरा की आद्या और अनवेषिका जाएंगी ‘लेखक गाँव’, भारत का पहला ऐसा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Former CM of Uttarakhand Dr. Ramesh Pokhriyal was honored with the Goenka Sahitya Akademi Award in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल बोले—लिखता नहीं तो...

error: Content is protected !!