आगरालीक्स…डॉ शिव ओम अंबर को दिया गया “श्री संतोष कुमार वर्मा काव्य रत्न सम्मान”…
शब्द साधक संस्था द्वारा आयोजित श्री संतोष कुमार वर्मा स्मृति सम्मान समारोह 25 दिसंबर 2024 को प्रातः 9:30 बजे यूथ हॉस्टल, आगरा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर फरुखाबाद से आये वरिष्ठ साहित्यकार डॉ शिवओम अंबर को श्री संतोष कुमार वर्मा काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ रचना सोनी द्वारा पढ़ी गई सरस्वती वंदना से हुआ।मोहित सक्सेना द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत रचना पढ़ी गई। डॉ. राजीव राज के गीतों ने श्रोताओं पर जादू कर दिया, ममता शर्मा ने अपने मुक्तकों और ग़ज़लों से श्रोताओं की तालियाँ बटोरी।
दीपक पारीक ने अपनी हास्य व्यंग्य की रचनाओं से ख़ूब हँसाया और सोचने पर मजबूर कर दिया सपना सोनी ने “जो देखे है ख़्वाब लिखूँगी मै, तुम पर एक किताब लिखूँगी मै ” गीत से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहें पीके आजाद ने अपने क्रम पर जब “क्या बतलाऊँ कितनी मेहनत करती थी अम्मा ” पढ़ी तो सभागार में प्रत्येक श्रोता की आँखें नम हो गई और कार्यक्रम के अतिथि की भूमिका में महेश शर्मा एपीएस स्कूल, डॉ हृदेश चौधरी, डॉ निशिराज, डा. राजेन्द्र मिलन रहे। इस अवसर पर भगवान सहाय सैन, पदम गौतम, शाहिद नदीम, दीपक जी, मनोज जी आदि उपस्थित रहें। संयोजिका सपना सोनी,रवि वर्मा रहें।