आगरालीक्स….नये साल पर वृंदावन घूमने जा रहे हैं तो ये नियम पढ़ लें. बाहर से आने वाले लोगों के वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री. दो जनवरी तक लागू होंगे ये नियम
वृंदावन के ठाकुर जी के दर्शन करने के लिए हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु देश के कोने—ेकोने से पहुंचते हैं लेकिन नये साल से पहले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ हो जाती है. इस बार भी नये साल से पहले ही श्रद्धालुओं की जबर्दस्त भीड़ ठाकुर जी के दर्शन के लिए पहुंचना शुरू हो गई है. नये साल पर भीड़ पर काबू पाने के लिए अभी से नियम लागू कर दिए गए हैं. श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि बुजुर्ग, बीमार और गर्भवती महिलाओं को न आने को कहा गया है. वहीं आज रात से यातायात का नया प्लान भी तैयार किया गया है.
आज 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक बाहनी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा. प्रवेश मार्ग से मंदिरों तक श्रद्धालु ई—रिक्शाओं से पहुंच सकेंगे. यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन आने वाले बाहरी वाहनों को पानी गांव लिंक रोड स्थित दारुक पार्किंग, पर्यटन सुविधा केंद्र पर रोककर खड़ा कराया जाएगा. मथुरा की ओर से आने वाले वाहनेां को सौ शैयया के सामने खड़ा कराया जाएगा.
छटीकरा की ओर से आने वाले बड़े वाहन को वैष्णोदेवी मंदिर के पास अस्थाई पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा. कार और छोटे वाहनों को मल्टी लेबल पार्किंग के सामने रोका जाएगा. इन वाहनों को यहां स्थायी और अस्थायी पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा. आगरा—दिल्ली हाइवे की ओर से जैंत की ओर से सुनरख मार्ग होकर नगर में प्रवेश करने वाले वाहनों को सुनरख गांव स्थित अस्थाई पार्किंग पर वाहनों को खड़ा कराया जाएगा. यहां से श्रद्धालु ई रिक्शों से बांकेबिहारी मंदिर एवं अन्य मंदिरों तक पहुंच सकेंगे.