आगरालीक्स…आगरा के दिल्ली गेट स्थित सरकार हॉस्पिटल एंड उमा आईवीएफ सेंटर में शुरू हुआ डॉ. वरुण सरकार कार्डियक सेंटर
दिल्ली गेट स्थित सरकार हॉस्पिटल एंड उमा आईवीएफ सेंटर में डॉ. वरुण सरकार कार्डियक सेंटर का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कंगारु किड्स स्कूल का भी उद्घाटन किया गया। कार्डियक सेंटर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर और फीता काटकर किया गया। इस दौरान देवजानी सरकार, हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार और डॉक्टर अंशिका सरकार ने बताया कि डॉ. वरुण सरकार की स्मृति में उनके जन्मदिवस के अवसर पर महाशिवरात्रि के मौके पर शनिवार को हॉस्पिटल में कार्डियक सेंटर का शुभारंभ किया गया। जिसमें कार्डियक से संबंधित सभी प्रकार की चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने हॉस्पिटल में मौजूद सभी प्रकार की सर्जरी और चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी दी। इस मौके पर इस मौके पर आगरा के सभी वरिष्ठ चिकित्सकों की मौजूदगी सराहनीय रही। व्यवस्थाएं रविंद्र शर्मा, अनुपम प्रतिहार और हिमांशु खरे ने संभाली।