आगरालीक्स…घरवाली के होते हुए पति घर ले आया बाहरवाली. साथ रखने की करने लगा जिद. घरवाली ने किया ये काम….
आगरा मंडल के मैनपुरी जिले में घरवाली और बाहरवाली का मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति पत्नी के होते हुए दूसरी महिला को अपने साथ घर ले आया और उसे साथ रखने की जिद करने लगा. पत्नी और घरवालों ने उसे खूब समझाया लेकिन नहीं माना. हारकर पत्नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया.

ये है पूरा मामला
मामला मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसका पति कुछ दिन पहले बिहार गया था और लौटकर अपने साथ एक युवती को घर ले आया है. वह उसे साथ रखने की जिद कर रहा है. विरोध करने पर भी नहीं मान रहा है. उसे काफी समझाया गया लेकिन वह किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया और उसे व उसके साथ आई महिला को साथ ले आई. दोनों से पूछताछ की गई. पुलिस ने बिहार पुलिस से भी संपर्क किया है.