Monday , 8 June 2026
Home आगरा Agra News : Dragon fruit has now started becoming available in several markets across Agra, although demand remains quite low
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Dragon fruit has now started becoming available in several markets across Agra, although demand remains quite low

160

आगरालीक्स…हाई प्रोफाइल पार्टियों में अब ड्रैगन फ्रूट नजर आता है, घरों में भी जगह बना रहा है, आगरा में इसे लोग कम जानते हैं लेकिन इसे देखने वाले ग्राहक इसके बारे में जानकारी जरूर लेते हैं

आगरा में ड्रैगन फ्रूट का मार्केट अभी न के बराबर ही है लेकिन धीरे—धीरे यह अपनी जगह बना रहा है। एक ओर जहां यह अनौखा फल हाई प्रोफाइल पार्टियों की शान बना नजर आता है तो वहीं दूसरी ओर घरों के लिए भी डिमांड में आने लगा है।

संजय प्लेस में ड्रैगन फ्रूट की ढकेल लगाने वाले एक फल विक्रेता ने बताया कि आगरा में ड्रैगन फ्रूट की डिमांड अभी कम है लेकिन धीरे—धीरे यह अपनी जगह बना रहा है। अभी सभी लोग इसे पहचान नहीं पाते। जो ड्रैगन फ्रूट को पहचानते हैं उनमें भी अभी खरीदने वाले बहुत अधिक नहीं है लेकिन ऐसे लोग बहुत अधिक संख्या में हैं जो पूछताछ करने आते हैं। इस अनौखे फल को देखकर ज्यादातर लोग इसकी कीमत, काटने—खाने के तरीकों को लेकर सवाल पूछते हैं। आगरा में अभी यह नग के हिसाब से बिकता है। फिलहाल कीमत 80 रूपये नग है।

बड़ी सब्जी और फल मंडियों में यह एकाध बड़े प्रतिष्ठान पर ही नजर आता है। बहुत अधिक डिमांड न होने के कारण सभी कारोबारी यह नहीं रखते हैं। महंगा होने के कारण अभी हाई प्रोफाइल ग्राहक ही इसकी डिमांड करते हैं, लेकिन इसे देखने वाले ग्राहक इसके बारे में जानकारी जरूर लेते हैं। दयालबाग में भी हमें एक जगह यह दिखा। यहां के कारोबारी ने बताया कि अभी इसकी सप्लाई दिल्ली से हो रही है। इसके ज्यादातर खरीदार सेब वाले हैं।

भारत में कहां-कहां पैदा होता है ड्रैगन फ्रूट
बताया जाता है कि वर्तमान में ड्रैगन फ्रूट ज्यादातर कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पैदा किया जाता है। कुछेक साल पहले आगरा में भी कुछ जगहों पर इसकी खेती की खबरें सामने आई थीं। इसकी खेती के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है।

ड्रैगन फ्रूट में होता क्या है?
इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार ड्रैगन फ्रूट में फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसकी यह खासियत किसी व्यक्ति की तनाव से क्षतिग्रस्त होने वाली कोशिकाओं की मरम्मत और शरीर में आई सूजन को कम करने और पाचन तंत्र में सुधार करने में सहायक होती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Mango-flavored Ghevar was offered to Thakur Ji at the Shri Mathuradhish Temple…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमथुराधीश मंदिर में ठाकुर जी को लगा आम के घेवर...

आगरा

Agra Live News: Married woman ends her life by jumping in front of a train in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान. फरवरी में...

आगरा

Agra Live News: Nandotsav was celebrated with devotion at the Shri Jagannath Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…नन्दोत्सव में पुष्पों से सजे पालने में बिराजे नन्द किशोर, माखन मिश्री...

आगरा

Agra Live News: A government unable to stop cow slaughter has no right to remain in power… Avimukteshwaranand…#agranews

आगरालीक्स…गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार...

error: Content is protected !!