आगरालीक्स…आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट की एक साथ तीन थोक दवा की फर्मों पर कार्रवाई, टीम जांच में जुटी हुई है।
आगरा में बंसल मेडिकल एजेंसी और हे मां मेडिको पर औषधि विभाग और एसटीएफ की टीम के छापे में नकली दवा जब्त की गईं थी, चार दवा कारोबारियों को जेल भेज दिया गया। इसके बाद से थोक दवा बाजार में दवाओं के अवैध धंधे की मुख्यालय में लगातार शिकायत की जा रही है।
आगरा मंडल की टीम जांच में जुटी
सहायक औषधि आयुक्त, अतुल उपाध्याय के अनुसार मुख्यालय में शिकायत मिलने पर आगरा के औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार, कपिल शर्मा, मैनपुरी के दीपक कुमार और फिरोजाबाद के दीनबंधु की टीम गठित कर थोक दवा बाजार में जांच कराई जा रही है। टीम पंकज गोगिया की गोगिया मेडिकल एजेंसी, राधे कृपा के संचालक नरेश गोगिया और कुलदीप गोगिया के एनके एंटरप्राइजेज की जांच कर रही है। ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं लेकिन सभी अलग अलग काम करते हैं। ये कंपनी के स्टॉकिस्ट भी हैं, टीम अभी जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जांच के दौरान दवाओं के नमूने भी लिए जा रहे हैं।