आगरालीक्स…आगरा में आसमान साफ रहेगा लेकिन तेज हवाएं चल सकती हैं..बारिश के आसार बहुत कम. जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आगरा में सितंबर का महीना है लेकिन गर्मी अभी भी अधिक पड़ रही है. सुबह 7 बजे से ही सूर्य की चमकदार किरणें आगरा के आसमान में छाना शुरू हो जाती है. इसकी चमक इतनी तेज है कि आंखें चौंध जाती हैं. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश की संभावना कम है. मौसम साफ रहेगा और तेज हवाएं चल सकती हैं.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 18/09/25) 34.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/09/25) 26.1
Departure from Normal(oC) 0.4