आगरालीक्स…आगरा से ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं तो ट्रेनों की टाइमिंग चेक कर लें. 5—5 घंटे लेट हैं आगरा से जाने वाले ये मुख्य ट्रेनें
कोहरा शुरू होते ही रेलवे की चाल भी बिगड़ना शुरू हो गई है. ट्रेनों पर कोहरे का असर साफ देखा जा रहा है. आगरा से जाने वाली और आगरा से होकर जाने वाली कई ट्रेनें 5 — 5 घंटे देरी से चल रही हैं. कोहरे के कारण दृश्यता शून्य के बराबर हैं. ऐसे में ट्रेनों की गति भी कम हो गई है. एक्सप्रेस हो या फिर सुपरफास्ट, या फिर पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 1 से 5 घंटे तक की देरी से आ रही हैं. इसके कारण यात्रियों को स्टेशनों पर ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है.

ये ट्रेनें इतने समय तक चल रही देरी से
अवध एक्सप्रेस 7 से 8 घंटे देरी से चली तो वहीं कानपुर अहमदाबाद सुपरफास्ट सवा तीन घंटे की देरी से पहुंची. इसी तरह जोधपुर हावड़ा और मरुधर एक्सप्रेस भी आगरा करीब डेढ़ घंटे की देरी से आईं. इन सबको मिलाकर आगरा फोर्ट आने वाली बनारस सुपर फास्ट भी दो घंटे देरी से पहुंची. वहीं आगरा कैंट स्टेशन पर आने वाली कोटा पटाना एक्सप्रेस 5 घंटे देरी, कलिंग उत्कल एक्सप्रेस सवा 4 घंटे देरी, अमृतसर मुंबई तीन घंटे, नई दिल्ली त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस सवा दो घंटे, बंगलुरू राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे, पातालकोट एक्सपप्रेस सवा घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे, कर्नाटक एक्सप्रेस डेढ़ घंटे से अधिक, पंजाब मेल दो घंटे से अधिक, ताज एक्सप्रेस पौने दो घंटे और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सवा चार घंटे देरी से आगरा पहुंची.