आगरालीक्स…पति की मौत के कुछ दिन बाद ही जेठ से शादी करने का दबाव बना रहे ससुराली. राजी न होने पर घर से निकाला…
आगरा मंडल के मैनपुरी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक विवाहिता को उसके पति के गुजर जाने के कुछ दिन बाद ही ससुरालियों द्वारा जेठ से शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है. महिला ने जब इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया तो उसकी पिटाई की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया. पीड़िता ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है.

ये है पूरा मामला
मामला थाना बिछवां क्षेत्र के गावं मधुपुरी का है. यहां रहने वाली खुशबू ने बताया कि उसके पति शिवराज की मृत्यु बीते 5 दिसंबर को हो गई थी. इनके एक तीन साल की बेटी है. लेकिन आरोप है कि पति की मौत के कुछ दिन बाद ही ससुराली उस पर जेठ के साथ शादी करने का दबाव बनाने लगे और कोर्ट मैरिज करने की बात कहने लगे. जब उसने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया तो आरोप है कि उसकी पिटाई की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई. मायके वालों पर ये बात पहुंची तो उन्होंने भी ससुरालियों को समझाया लेकिन वो नहीं माने. आरोप है कि उसकी बच्ची व जेवर छीन लिए और उसे घर से बाहर निकाल दिया. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.