Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Due to Ganesh idol immersion, no vehicle will run on Yamuna Kinara Road for two days….#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Due to Ganesh idol immersion, no vehicle will run on Yamuna Kinara Road for two days….#agranews

478

आगरालीक्स…आगरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन और वारवफात को लेकर रूट डायवर्जन जारी.. यमुना किनारा रोड पर दो दिन नहीं चलेंगे वाहन. एमजी रोड और सुल्तानगंज की पुलिया पर बढ़ेगा लोड.

गणेश प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए यमुना किनारा मार्ग पर 5 और 6 सितंबर को सुबह 6 बजे से यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। वाटर वर्क्स से वाहनों को यमुना किनारा मार्ग की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इसी तरह आगरा फोर्ट की तरफ से कोई भी वाहन नहीं चलेगा। वाहनों को एमजी रोड और सुल्तानगंज पुलिया से निकाला जाएगा। कैलाश घाट और बल्केश्वर घाट पर भी प्रतिमा विसर्जन के दाैरान पुलिस फोर्स लगाई गई है। विसर्जन जुलूसों के दाैरान वाहनों को रोका जाएगा। वहीं बारावफात के लिए भी उचित इंतजाम किए गए हैं। 5 सितंबर को रात 11 बजे तक नो एंट्री नहीं खुलेगी।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शहर भर में सैकड़ों स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं रखी जाती हैं। इस बार 5 और 6 सितंबर को विसर्जन होंगे। इसके लिए अगल-अलग घाट पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। विसर्जन के लिए कैलाश, बल्केश्वर और हाथी घाट पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। इनमें यमुना किनारा के हाथी घाट पर सबसे अधिक प्रतिमा विसर्जित की जाती हैं। इसको देखते हुए घाटों और मार्ग पर पुलिस को लगाया गया है। एक तरफ सुरक्षा की जिम्मेदारी थाना पुलिस पर होगी, वहीं यातायात पुलिस वाहनों को निकालेगी।

  • गणेश प्रतिमा विसर्जन के दाैरान व्यवस्थाएं
  • वाटर वर्क्स से यमुना किनारा मार्ग होकर श्मशान घाट तिराहे तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन जिनको फतेहाबाद रोड ताजमहल, ग्वालियर जाना है, वो इनर रिंग रोड होकर फतेहाबाद रोड से मॉल रोड से जाएंगे।
  • आंबेडकर पुल पर एत्माद्दौला की तरफ से कोई व्यावसायिक वाहन बेलनगंज की तरफ नहीं आएगा।
  • सहायक पुलिस आयुक्त, छत्ता कार्यालय, बेलनगंज तिराहा से यमुना किनारा हाथीघाट की ओर सभी व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • बिजलीघर चौराहा से रोडवेज, टूरिस्ट बस और अन्य व्यावसायिक वाहन आगरा फोर्ट से हाथीघाट की तरफ नहीं जाएंगे।
  • विक्टोरिया पार्क तिराहा से कोई भी बड़ा वाहन बस/ट्रैक्टर/डीसीएम यमुना किनारा, हाथी घाट की तरफ नहीं आ सकेगा।
  • हाथीघाट पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • हाथीघाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाया जाएगा। यहां से आगे प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। शेष वाहनों को श्मशान घाट तिराहे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • स्ट्रैची ब्रिज पर एत्माद्दौला की तरफ से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • यमुना किनारा मार्ग से डायवर्ट किए गए सवारी वाहन एमजी रोड होकर निकलेंगे।
  • थाना प्रभारी छत्ता, सिकंदरा, कमलानगर अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले घाटों और उनके आसपास पर्याप्त पुलिस बल लगाकर यातायात व्यवस्था करेंगे।
  • गणेश प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति तक वाहनों को पूर्व से निर्गत किए गए नो एंट्री पास/अनुमति पत्र निरस्त कर दिए गए हैं।
  • वारावफात पर आंतरिक डायवर्जन
    मारुति एस्टेट से बोदला की तरफ भारी वाहन नहीं चलेंगे। अवधपुरी तिराहा, बोदला, बिचपुरी रोड, सिकंदरा से बोदला चौराहे की तरफ भारी वाहन नहीं आएंगे।

    लोहामंडी चौराहे से बोदला की ओर भारी वाहन नहीं आएंगे। मारुति एस्टेट, बालाजी पुरम से 100 फुटा रोड, अवधपुरी तिराहे से बोदला और बिचपुरी की तरफ जा सकेंगे।
    मदिया कटरा/सेंट जोंस, कोठी मीना बाजार (एसीपी लोहामण्डी गोल चक्कर) से किसी भी प्रकार का वाहन लोहामंडी चौराहा की तरफ नहीं आएगा।

    बाहरी डायवर्जन
    मथुरा की तरफ से आने वाले वाहन एनएच-19 से फिरोजाबाद की तरफ चलते रहेंगे। फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाला यातायात एनएच-19 से यथावत चलता रहेगा।
    फिरोजाबाद से जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
    अलीगढ़/हाथरस/जलेसर (एटा) की तरफ से आने वाले वाहन टेढ़ी बगिया से रामबाग, एनएच-19 होकर जाएंगे।
    ग्वालियर/जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से एनएच-19 होकर जाएंगे।
    फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन शहर में न आकर इनर रिंग रोड से जाएंगे।
    शमसाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा से इनर रिंग रोड होते हुए तोरा चौकी के सामने निकलकर जाएंगे।
    फतेहपुर सीकरी की ओर से नगर क्षेत्र में आने वाले वाहन पथौली नहर से रोहता चौराहा होकर जाएंगे।
    पथौली नहर से वायु विहार तिराहा होकर आगरा आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
    अमरपुरा चौराहा से कोई कोई भी भारी वाहन बोदला की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
    एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी एंट्री पाॅइंटों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी।
    रोहता नहर, मलपुरा नहर, अमरपुरा व एनएच-19 पर (रामबाग चौराहा, वाटर वर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराहा, खंदारी चौराहा, आरबीएस चौराहा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिकंदरा (तिराहा), बोदला चौराहा, एत्माद्दौला तिराहा, तोरा चौकी, एकता चौकी और महानगर के अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा।
    Written by
    Agraleaks Team

    AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

    Related Articles

    बिगलीक्स

    Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

    आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

    बिगलीक्स

    Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

    आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

    बिगलीक्स

    Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

    आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

    बिगलीक्स

    Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

    आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

    error: Content is protected !!