Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Due to the arrival of G20 delegation in Agra, the work of brightening the city…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Due to the arrival of G20 delegation in Agra, the work of brightening the city…#agranews

113

आगरालीक्स…आगरा में जी20 डेलीगेशन के आगमन को लेकर शहर को चमकाने का काम तेज. मेट्रो वाले रास्ते पर आ रही चुनौती. मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

मंडलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को आयुक्त सभागार में जी-20 प्रतिनिधिमण्डल के दौरे की तैयारियों हेतु जी-20 समिति की बैठक सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम मण्डलायुक्त ने चल रहे विकास कार्य, मरम्मत, सौन्दर्यीकरण कार्य की जानकारी प्राप्त की। अपर नगर मजिस्ट्रेट ने अवगत कराया कि एयरपोर्ट से ईदगाह चौराहे तक कुल 283 दुकाने हैं, जिसमें लगभग 100 दुकानो पर रंगाई-पुताई व 50 दुकानों पर बोर्ड लगाये जा चुके हैं और भ्रमण मार्ग पर आने वाले मकानों का भी सौन्दर्यीकरण कराया जा रहा है, शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। विद्युत खम्भों की पुताई, अनियोजित तार व केबलों का समायोजन, स्ट्रीट लाईटों का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। भ्रमण मार्ग पर आने वाले मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारा, चर्च व अन्य धार्मिक स्थलों का भी सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है तथा भ्रमण मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है। साथ ही बन्दर व कुत्ते एवं आवारा पशुओं को भी पकड़ा जा रहा है।

मण्डलायुक्त ने जी-20 प्रतिनिधिमण्डल के प्रस्तावित मार्ग में आने वाले सभी सरकारी भवनों यथा- रेलवे, डाकघर, कैंटोनमेंट, एम.ई.एस. तथा निजी संस्थानों व घरों की रंगाई पुताई एक ही रंग से कराने, ए.आर.डी.ई. की भूमि पर बाउण्ड्री कराने के निर्देश दिए। एआरडीई द्वारा बाउंड्रीवाल कराने में असमर्थता व्यक्त कर उक्त भूमि पर एआरडीई द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने हेतु सुझाव दिया। उन्होंने प्रस्तावित मार्ग पर खाली पड़े भूखंडों पर जी-20 दौरे के समय उद्यान प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए, जिससे मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जा सके। फूल सैय्यद चौराहे पर जी-20 का लोगो लगाने के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने को निर्देशित किया तथा उक्त चौराहे को जी-20 चौराहे के रूप में विकसित कर सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए।

बैठक में होटल एसोसिएशन तथा अन्य संस्थाओं द्वारा मैट्रो प्रोजेक्ट के अंतर्गत आने वाले रास्ते के सौंदर्यीकरण को बड़ी चुनौती बताते हुए अवगत कराया कि अभी तक मैट्रो प्रोजेक्ट की निर्माण सामग्री रास्ते से नहीं हटाई गई है, जिस के लिए मंडलायुक्त ने रास्ते की समस्त निर्माण सामग्री को व्यवस्थित करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जी-20 प्रतिनिधिमंडल ने हम सभी को एक प्लेटफार्म पर काम करने का मौका दिया है, जिसे हमें शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने में लगाना चाहिए, उन्होंने उपस्थिति सभी से आह्वान किया कि कराए जा रहे विकास कार्यों में अपने बहुमूल्य सलाह व सुझाव दे सकते हैं। बैठक में शिल्पग्राम से कलाकृति तक विभिन्न दुकानों पर अतिक्रमण की बात रखे जाने पर मण्डलायुक्त ने पुलिस आयुक्त को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जी-20 प्रतिनिधिमंडल के दौरे हेतु जन जागरूकता तथा आमजन की दौरे में सहभागिता तथा प्रचार-प्रसार हेतु 19 जनवरी को मैराथन दौड़ का आयोजन तथा 21 जनवरी को “रन फॉर जी-20“/“वॉकथान का बृहद स्तर पर आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें 10 हजार से ज्यादा जन भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। मैराथन दौड़ एकलव्य स्टेडियम से प्रारंभ होकर ताज, लालकिला से स्टेडियम पर समाप्त होगी तथा सभी प्राथमिक, माध्यमिक व विश्वविद्यालय स्तर पर डिबेट, पेंटिंग व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने की बृहद योजना है, दयालबाग डीम्ड यूनिवर्सिटी व बी.आर.आंबेडकर यूनिवर्सिटी के सहयोग से विभिन्न कल्चरल प्रोग्राम कराने हेतु भी विचार किया जा रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Agra blanketed by thick, dark clouds; heavy rain likely tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती...

आगरा

Agra News: An awareness campaign regarding Sant Ravidas Jayanti will be conducted in schools and colleges in Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा में संत रविदास जयंती को लेकर विद्यालयों-महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान....

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

आगरा

Agra News: The new executive committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee took the oath of office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ....

error: Content is protected !!