आगरालीक्स… आगरा की आलराउंडर दीप्ति शर्मा को मार्च में होने जा रही वूमेंस प्रीमियर लीग के लिए यूं ही यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा है। दीप्ति शर्मा ने 20 बार एक पारी में छह विकेट लिए हैं, रन भी खूब बनाए हैं जानें।

आगरा के अवधपुरी निवासी दीप्ति शर्मा ने क्रिकेटर बनने की नहीं सोची थी, उनके भाई सुमित शर्मा क्रिकेट खेलने जाते थे तो साथ में बहन दीप्ति को ले जाते थे। दीप्ति बाउंड्री बॉल पर बैठकर मैच देखती थी इसके बाद खेलना शुरू किया। क्रिकेटर हेमलता काला से कोचिंग ली, इसके बाद भारतीय वूमेन क्रिकेट टीम की जर्सी पहन ली।
उल्टे हाथ से बालिंग, सीधे हाथ से बैटिंग
आलराउंडर दीप्ति शर्मा बालिंग के साथ बैटिंग में भी अच्छे शार्ट लगाती हैं। वे उल्टी हाथ से बालिंग करती हैं और सीधे हाथ से बैटिंग करती हैं।
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड
87- टी -20 इंटरनेशनल मैच खेले 96 विकेट लिए, 914 रन 106.5 के स्ट्राइक रेट से बनाए
80- वन डे मैच खेले, 91 विकेट लिए, इकोनॉमी रेट 4.18 है
1891रन बनाए, स्ट्राइक रेट 64.8
2 -टेस्ट मैच खेले पांच विकेट लिए, 152 रन बनाए