आगरालीक्स Agra News : … आगरा में कोहरा और गलन भरी सर्दी में बच्चों को कान में दर्द की समस्या होने लगी है, कान में गर्म तेल ना डालें। इससे नुकसान हो सकता है। ( Agra News : Ear pain patient increases in Agra#Agra )
सर्दियों में सर्दी जुकाम की समस्या बढ़ जाती है। नाक बंद होने से कान के पर्दे पर दबाव बढ़ता है और दर्द होने लगता है। इसके चलते पिछले कुछ दिनों से कान के दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।
गर्म तेल ना डालें
ईएनटी विशेषज्ञों का कहना है कि कान में दर्द होने पर गर्म तेल का प्रयोग ना करें, कान में गर्म तेल डालने से नुकसान हो सकता है। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही कोई दवा डालें।