Tuesday , 13 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News Video: Oven Blast in Bakery may be due to high pressure of LPG, 13 injured#agra
बिगलीक्स

Agra News Video: Oven Blast in Bakery may be due to high pressure of LPG, 13 injured#agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा की मेडले बेकर्स में ओवन फटने के पीछे गैस का अधिक दबाव माना जा रहा है। अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं थी। आठ की हालत गंभीर, जांच जारी।


आगरा के लॉयर्स कॉलोनी की रहने वाली शिखा शर्मा की पुष्प विहार ट्रांसपोर्ट नगर में मेडले बेकर्स के नाम से बेकरी है। हर रोज 900 ब्रेड तैयार होती हैं और सुबह और रात की दो शिफ्ट में काम होता है। भूतल पर गोदाम है और प्रथम तल पर बेकरी है, ओवन में ब्रेड तैयार किए जाते हैं। इसके लिए गैस सिलिंडर इस्तेमाल किए जाते हैं, भूतल पर सिलिंडर लगा रखे हैं। गुरुवार को बेकरी में ब्रेड बनाने का काम चल रहा था, 14 कर्मचारी ब्रेड बनाने का काम कर रहे थे। ब्रेड के मोल्ड बनाने के बाद ओवन में डालने के बाद उसे बंद कर दिया। तेज धमाके के साथ ओवन फट गया, चारों तरफ आग फैल गई। हादसे में 13 कर्मचारी घायल हो गए इसमें से 8 की हालत गंभीर है।


नहीं है एनओसी, एक महीने पहले खुली है बेकरी
बेकरी में एटा के रहने वाले गोविंद द्वारा श्रमिक उपलब्ध कराए जाते हैं। गोविंद का कहना है कि भूतल और प्रथम तल पर 40 कर्मचारी काम करते हैं। 24 घंटे काम चलता है और 900 ब्रेड तैयार होती हैं। ​मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि कर्मचारियों ने बताया कि एक महीने पहले ही बेकरी खुली थी। फायर एनओसी के लिए आवेदन नहीं किया गया था।
मैनेजर ने कहा बेकरी में सभी मानक पूरे
मेडले बेकर्स के मैनेजर जितेंद्र का मीडिया से कहना है कि बेकरी में सभी मानक पूरे हैं,अग्निसुरक्षा के लिए सिस्टम भी लगा हुआ है। श्रमिकों को इलाज उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, आग कैसे लगी यह पता नहीं है टीम जांच करेगी।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Seven resolutions passed in the Municipal Corporation’s executive meeting…#agranews

आगरालीक्स…सूरसदन मेट्रो स्टेशन के लिए भूमि देगा नगर निगम. बिजलीघर चौराहे का...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Aadya and Anveshika from Agra will hone their creativity by visiting the ‘Lekhak Gaon’

आगरालीक्स…आगरा की आद्या और अनवेषिका जाएंगी ‘लेखक गाँव’, भारत का पहला ऐसा...

बिगलीक्स

Agra News: Dr. Rameej & Dr. Parvej connection in religious conversion start from SNMC Agra

आगरालीक्स Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इस्लामिक मेडिकोज ग्रुप...

बिगलीक्स

Etah News: 24 year old youth found in lovers house, Both killed

एटालीक्स …वीडियो देखें प्रेमिका से रात में उसके घर मिलने पहुंचे प्रेमी...

error: Content is protected !!