आगरालीक्स…ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी. आज नहीं दिखा चांद. शाही जामा मस्जिद में पहली बार नमाज टाइम में हुआ परिवर्तन
आगरा में 21 मार्च को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा. गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया है. ऐसे में शुक्रवार की रात को अलविदा की नमाज होगी और इसी दिन चांद रात होगी. शनिवार 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी.जामा मस्जिद में नमाज का समय बदला
वहीं जामा मस्जिद की नमाज के समय में पहली बार बदलाव किया गया है. अब जामा मस्जिद में नमाज 8 बजकर 15 मिनट पर होगी. इससे पहले सात बजे नमाज अदा की जाती थी.