आगरालीक्स …..आगरा में हर तीन घंटे में कोरोना का एक नया केस मिल रहा है। जानें आज कितने नए केस मिले, किन क्षेत्रों में कोरोना के केस अधिक।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में 2062 सैंपल लिए गए। कोरोना के आठ नए केस मिले हैं, जबकि कोरोना के 21 मरीज ठीक हो गए। नए केस से कहीं ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। इससे एक्टिव केस कम हो गए हैं।

कोरोना के 58 एक्टिव केस
कोरोना के नए केस आठ आए हैं जबकि कोरोना के 21 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना के जिले में 58 एक्टिव केस हैं। अप्रैल में कोरोना के एक्टिव केस 82 तक पहुंच गए थे, कोरोना के तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।
इन क्षेत्रों में कोरोना के एक्टिव केस
कोरोना के एक्टिव केस दयाल बाग , कमला नगर , सिकन्दरा , आवास विकास कालोनी , हरी पर्वत , बोधला , विजय नगर कौलौनी , बाग मुजफ्फर खां , बेलन गंज , बिल्लोच पुरा में हैं।
कोविड कंट्रोल रूम का नंबर
आप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के एकीकृत कोविड कमाण्ड नियन्त्रण केंद्र के फौन नंम्बर 0562 – 2600412 एवं मोबाइल नं 9458569043 पर 24 घन्टे सम्पर्क कर सकते हैं । चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग जनता की सेवा में 24 घन्टे तैयार रहता हैं।