आगरालीक्स… आगरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ललितपुर में रेप पीड़िता किशोरी के साथ एसएचओ द्वारा रेप करने के मामले में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव घटिया राजनीति कर रहे हैं, ये उन्हें शोभा नहीं देता है। वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने टीडीआई मॉल के पास आगरा मेट्रो के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आगरा के लिए मेट्रो की जरूरत थी, मेट्रो का काम निर्धारित समय पर पूरा हो जाएगा ऐसा उन्हें बताया गया है। मेट्रो से आगरा के साथ ही देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी फायदा होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं दिया
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ललितपुर में रेप पीड़िता किशोरी के साथ थाने में एसएचओ द्वारा रेप करने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान कि सरकार अब थाने पर बुलडोजर चलाए के सवाल पर कहा कि विपक्ष को ऐसा करना चाहिए। लेकिन इतना तूल नहीं देना चाहिए, ललितपुर केस में पूरा थाना सस्पेंड कर दिया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश जी के बयानों में हार की बौखलाहट दिखाई दे रही है। वे ऐसे काम करते हैं जो पूर्व मुख्यमंत्री के लिए शोभायमान नहीं है। वैसे भी घटिया राजनीति करना अखिलेश और सपा की आदत है।
25 साल प्रदेश में राज करेगी भाजपा
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा यूपी में 25 साल तक राज करेगी। प्रदेश को अपराध मुक्त किया जा रहा है। पुलिस अच्छा कार्य कर रही है, कुछ लोग हैं जो गलत कर रहे हैं उन्हें सख्त सजा दिलवाई जाएगी।