आगरालीक्स …आगरा में सिटी बसों के चालकों ने की हड़ताल, भगवान टॉकीज से कैंट स्टेशन तक नहीं चल रहीं इलेक्ट्रिक बसें।

आगरा में 90 इलेक्ट्रिक बस चल रही हैं, सबसे ज्यादा बस एमजी रोड पर हैं। शुक्रवार सुबह इलेक्ट्रिक बस के चालकों ने हड़ताल कर दी। फाउंड्री नगर स्थित डिपो पर इलेक्ट्रिक बस के चालकों ने बस खड़ी कर प्रदर्शन किया।
सिटी बस न चलने से लोग परेशान
इलेक्ट्रिक बस के न चलने से लोग परेशान हैं। भगवान टॉकीज से आगरा कैंट तक इलेक्ट्रिक बस नहीं मिल रही हैं। एमजी रोड पर आटो भी प्रतिबंधित हैं, इससे भी लोगों को परेशानी हो रही है।
ये है कारण
इलेक्ट्रिक बस के चालक और परिचालक का कहना है कि निजी कंपनी के द्वारा उन्हें रखा गया है, निजी कंपनी मनमानी कर रही है। बस में किसी तरह की क्षति होने पर तनख्वाह से पैसे काट लिए जाते हैं।