आगरालीक्स…’सर मेरी शादी दो महीने पहले ही हुई है. ससुराल में बहुत काम करना पड़ता है, इसलिए पढ़ नहीं पाई. फेल हो गई तो इज्जत चली जाएगी’..यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में की जा रही अपील. नोट भी निकल रहे….
इस समय यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है. ऐसे में मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों को कॉपियों में पास करने की कई भावुक अपील मिल रही हैं तो वहीं कई कॉपियों में उन्हें नोट भी मिल रहे हैं. आगरा में पांच केंद्रों पर इस समय मूल्यांकन कार्य चल रहा है. जानिए कैसी—कैसी मिल रही भावुक अपील

इंटर गृहविज्ञान की एक छात्रा ने अपनी उत्तर पुस्तिका में भाुवक अपील की है. उसने कॉपी में लिखा है कि सर मेरी शादी दो महीने पहले ही हुई है. ससुराल जाने के बाद पढ़ाई नहीं हो पाई है, वहां काफी काम करना पड़ रहा है. आपसे आग्रह है कि अच्छे नंबर भले न दे पर फेल न करें. फेल हो गई तो ससुराल में इज्जत बच जाएगी. वहीं एक अन्य छात्रा ने अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखा है कि मैं गरीब हूं. घर का खर्च चलाने के लिए घर—घर जाकर काम करती हूं. पढ़ने का समय नहीं मिल पाया. आप पास कर देंगे तो कृपा होगी. इसके अलावा परीक्षकों के पास उत्तर पुस्तिकाओं में 500, 200 और 20 रुपये के नोट भी निकल रहे हैं. हालांकि परीक्षकों ने भावुक संदेशों पर ध्यान नहीं दिया है और उन्हें उतने ही अंक दिए है जितने जरूरी हैं.