आगरालीक्स…. Agra News: आगरा के सर्व मल्टीप्लेक्स से कर्मचारी गिरोह बनाकर लंच बॉक्स में रोटी और नेपकिन के बीच में रखकर कैश चोरी कर रहे थे, सिक्योरिटी जांच में खुला खेल। ( Agra News: Employees caught in cash theft in Sarv Multiplex in Agra#Agra )
आगरा में भगवान टॉकीज से खंदारी सर्विस रोड पर सर्व मल्टीप्लेक्स है। सर्व मल्टीप्लेक्स के निदेशक रोमित कपूर ने पुलिस को बताया कि कई दिनों से कैश काउंटर में कैश कम हो रहा था। इस पर सिक्योरिटी को अलर्ट कर दिया गया। 23 अक्टूबर को रात में कर्मचारियों के मल्टीप्लेक्स से बाहर जाने पर सिक्योरिटी पर तैनात गार्ड ने चेकिंग की। कर्मचारियों के खाने के टिफिन में रोटी और नेपकिन के बीच में कैश मिला। सिक्योरिटी गार्ड ने कर्मचारी प्रदीप से 6500 रुपये और जतिन के टिफिन से 1650 रुपये बरामद किया।
छह कर्मचारियों का गिरोह
सर्व मल्टीप्लेक्स के निदेशक रोमित कपूर ने पुलिस को बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि प्रदीप, जतिन के अलावा कर्मचारी रोहित, अरुण, सौरव और आदित्य भी कैश चोरी कर रहे थे। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच की जा रही है।