आगरालीक्स…आगरा में अस्पताल के अंदर घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट, गाली गलौज. डॉक्टर ने दर्ज कराया मुकदमा
आगरा के थाना जगदीशपुरा अंतर्गत सेक्टर 7 स्थित संकल्प हॉस्पीटल के अंदर मारपीट व गाली गलौज करने के आरोप में डॉक्टर ने मुकदमा दर्ज कराया है. इसमें दो आरोपियों को नामजद बताया गया है.डॉ. रीतेश बंसल ने दर्ज कराए मुकदमे में जानकारी दी है कि उनके अस्पताल संकल्प हॉस्पिटल सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी में 6 जून को रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर संजय भारद्वाज और अंकुश भारद्वाज व उनके साथ तीन—चार अज्ञात लोग अस्पताल में घुस आए और अस्पताल के स्टाफ देवेश यादव और शिवाजी व सफाई कर्मचारी पदमा के साथ गाली गलौज व मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. डॉक्टर रीतेश बंसल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.