आगरलीक्स…दुखद, आगरा के युवक की एक्सीडेंट में मौत, बाइक से पत्नी और छह माह के बच्चे के साथ जा रहा था ससुराल…पत्नी और बेटा घायल
आगरा के कुबेरपुर में रहने वाला युवक बाइक से पत्नी और छह माह के बेटे के साथ शिकोहाबाद ससुराल जा रहा था. यहां रविवार शाम दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और बेटा गिरने के कारण घायल हो गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हे. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
आगरा के कुबेरपुर में रहने वाला सुशील कुमार अपनी पत्नी सोमेश और छह माह के बेटे जयंत के साथ शिकोहाबाद अपनी ससुराल बाइक से जा रहा था. शिकोहाबाद में कांता पेटोल पंप के पास इनकी बाइक को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. बाइक सवार सुशील बुरी तरह से घायल हो गया जबकि पत्नी और बेटा उछलकर 10 फीट दूर नाले में गिरकर घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया. यहां सुशील की मौत हो गई जबकि पत्नी और बच्चे का इलाज चल रहा है. मृतक के परिजन सूचना पर पहुंच गए. सुशील की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी और वह इकलौता बेटा था. पुलिस के अनुसार दुर्घटना के समय सुशील ने हेलमेट नहीं पहना था.