आगरालीक्स…आगरा में कुमार विश्वास के कार्यक्रम में आम लोगों की भी एंट्री होगी लेकिन आधार कार्ड से. आधार कार्ड से एंट्री पर आयोजकों ने दिया ये जवाब…10 हजार लोगों के लिए की गईं ये व्यवस्थाएं
आगरा में ताज नगरी फेस-टू, फतेहाबाद रोड स्थित जेपी वेडिंग स्क्वायर में 18 और 19 जनवरी को शाम 4:00 बजे से ‘अपने-अपने राम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राम कथा मर्मज्ञ डॉ. कुमार विश्वास अपनी सरस वाणी द्वारा 2 दिन में 10 हजार से अधिक आगरा वासियों को भगवान राम के दिव्य चरित्र के मार्मिक प्रसंगों का वर्णन करेंग।
तीन तरह के प्रवेश द्वार, आधार कार्ड से आमजन को प्रवेश
कथा स्थल पर राम कथा अनुरागियों के लिए अयोध्या, काशी और मथुरा सहित तीन कैटेगरी में प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। आमंत्रित लोगों को प्रवेश क्यूआर कोड से मिलेगा वहीं अन्य लोग आधार कार्ड के माध्यम से प्रवेश पा सकेंगे। उनके लिए अलग से ओपन एलईडी की व्यवस्था की जा रही है। आधार कार्ड की अनिवार्यता के सवाल पर आयोजकों ने स्पष्ट किया कि हम केवल सनातनी हिंदुओं को ही प्रवेश देना चाहते हैं इसलिए आधार कार्ड अनिवार्य किया है।
10 हजार लोगों की व्यवस्था
जेपी वेडिंग स्क्वायर में 10 हजार लोगों की व्यवस्था की गई है। निशुल्क प्रवेश के साथ ही प्रसादी का भी इंतजाम किया गया है। 18 और 19 जनवरी को शाम चार बजे से डॉ. कुमार विश्वास अपने प्रभु श्रीराम के चरित्र का वर्णन करेंगे।