Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: European Investment Bank Delegation Visits Agra Metro Rail Project…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: European Investment Bank Delegation Visits Agra Metro Rail Project…#agranews

313

आगरालीक्स…आगरा मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशनों के लिए जहां—जहां काम होना है आज उन सभी जगहों को ईआईबी टीम ने देखा. ताजमहल से आरबीएस तक बनाई जाएगी सुरंग. यहां—यहां बनेंगे अंडरग्राउंड स्टेशन

ईआईबी दल ने किया दोनों कॉरिडोर का दौरा
यूरोपियन इनवेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) के 6 सदस्यीय दल ने तीन दिवसीय दौरे के तीसरे दिन आगरा मेट्रो के दोनों कॉरिडोर का दौरा किया। इस दौरान ईआईबी की टीम ने प्रायोरिटी कॉरिडोर में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर संतुष्टि जताई। इसके बाद यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने ईआईबी की टीम के साथ बैठक की। इस बैठक में आगरा मेट्रो निर्माण परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान बैठक में निदेशक (कार्य एवं संरचना) संजय मिश्रा एवं निदेशक (वित्त) एस.के मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

तीन दिवसीय दौरे के तीसरे व अंतिम दिन ईआईबी टीम ने सोमवार सुबह 8 बजे ताज ईस्ट गेट से आगरा मेट्रो के दोनों कॉरिडोर का दौरा शुरू किया। इस दौरान टीम अग्रसेन चौक से होती हुई डिपो परिसर पहुंची, यहां उन्होंने डिपो लाइन पर पीएसी परिसर में बने मंदिर को देखा। दरअसल, पहले यह मंदिर डिपो लाइन के अलाइनमेंट में आ रहा था, लेकिन यूपी मेट्रो द्वारा डिपो लाइन के डिजाइन में बदलाव कर मंदिर को सुरक्षित रखा गया है।

इसके बाद ईआईबी टीम ने प्रायॉरिटी कॉरिडोर के भूमिगत स्टेशन ताजमहल, आगरा किला एवं जामा मस्जिद के निर्माण को लेकर चल रही तैयारियों को देखा। इसके बाद ईआईबी की टीम मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज होते हुए राजा मंडी स्टेशन पहुंची, यहां उन्होंने राजा मंडी मेट्रो स्टेशन के लिए प्रस्तावित भूमि को देखा। इसके बाद ईआईबी टीम ने प्रथम कॉरिडोर के स्टेशन आरबीएस कॉलेज, आईएसबीटी, गुरु का ताल व सिकंदरा के लिए प्रस्तावित स्थान का अवलोकन किया। इसके बाद ईआईबी टीम ने एमजी रोड होते हुए दूसरे कॉरिडोर के स्टेशन के स्थानों को देखा।

बता दें कि यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) का 6 सदस्यीय दल ने दिनांक 09 अप्रैल 2022 को तीन दिवसीय दौरे पर आगरा पहुंचा। प्रथम दिन ईआईबी की टीम ने ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन के निर्माण एवं स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को जायजा लिया। इसके साथ ही ईआईबी की टीम ने डिपो परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के बाद आगरा मेट्रो के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान निदेशक (वित्त) एस.के मित्तल एवं निदेशक (कार्य एवं संरचना) संजय मिश्रा मौजूद रहे।

तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन ईआईबी की टीम ने आगरा शहर की ऐतिहासिक विरासतों का अवलोकन किया। टीम के सदस्यों ने सूर्योदय के वक्त ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद ईआईबी की टीम आगरा किला पहुंची, जहां उन्होंने मुगलकालीन वास्तुकला को निहारा। गौरतलब है कि यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक यूरोपीय संघ की ऋण देने वाली शाखा है। आगरा मेट्रो परियोजना ईआईबी द्वारा वित्तपोषित है।

ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा। जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे. इस कॉरिडोर के लिए पीएसी परिसर में डिपो का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार क्षेत्र में डिपो का निर्माण किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!