आगरालीक्स…राजा की मंडी बाजार में बीच सड़क पर है एक गहरा गड्ढा है. सोमवार को एक व्यक्ति इसमें गिरकर बुरी तरह से चोटिल हो गया. वीडियो देखेंगे तो रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दुकानदारों ने कहा—तीन साल से है ये गड्ढा, होते रहते हैं हादसे…कोई सुनने वाला नहीं
आगरा के राजा की मंडी बाजार में बीच सड़क पर पुलिया पर खुले पड़े एक गड्ढे में एक व्यक्ति गिरकर बुरी तरह से चोटिल हो गया. उस व्यक्ति के टखने में बुरी तरह से चोट लग गई जिसके कारण वह गड्ढे में से निकल ही नहीं पाया. कुछ लोगों ने किसी तरह उसे खींचकर बाहर तो निकाल दिया, लेकिन पीड़ित व्यक्ति के पैर में इतनी अधिक चोट भी कि वह बिल्कुल भी चल नहीं पा रहा था और वहीं पर किनारे जाकर बैठक गया. देखें वीडियो….
इस संबंध में राजा की मंडी के दुकानदारों का कहना है कि नाले के ऊपर पुलिया पर यह गड्ढा तीन साल से खुला पड़ा है. टोरंट पावर ने यहां पर लाइन डाली थी लेकिन गड्ढा खुला का खुला ही पड़ा हुआ है. इसकी शिकायत टोरंट पावर में की जाती है तो वह इसकी जिम्मेदारी नगर निगम की बताता है और जब नगर निगम से इसकी शिकायत की जाती है तो वह टोरंट को इसके लिए जिम्मेदार मानता है. दुकानदानों का कहना है कि इस गड्ढे में गिरकर अभी तक न जाने कितने लोग चोटिल हो चुके हैं. राजा की मंडी बाजार खरीदारी करने के लिए काफी मशहूर है. यही कारण है कि यहां काफी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं. कई—कई बार तो जाम की स्थिति तक बन जाती है, ऐसे में ये गड्ढा और खतरनाक हो जाता है क्योंकि कई वाहन और लोग अभी तक इसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं.