आगरालीक्स…आगरा की नई सीडीओ प्रतिभा सिंह. कहा—बहानेबाजी न करें और जनता के बीच जाएं अधिकारी. हर शिकायत पर तुरंत हो एक्शन…
आगरा की नई मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने चार्ज संभालते ही हर विभाग की एक—एक करके समीक्षा शुरू कर दी है. हर योजना की समीक्षा की जा रही है. उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि शिकायतें आती हैं तो उन्हें गंभीरता से लेते हुए समय से निस्तारण करें, अगर शिकायतें लंबित रहती हैं तो संबंधित अधिकारी इस पर एक्शन के लिए तैयार रहें. उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही त्वरित रिस्तारण हो जिससे शिकायतकर्ता को सरकार, शासन और प्रशासन पर विश्वास और बढ़े.
2020 बैच की आईएएस अधिकारी हैं प्रतिभा सिंह
आगरा की नई मुख्य विकास अधिकारी पतिभा सिंह वर्ष 2020 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और राजस्थान की रहने वाली हैं. उन्होंने कुर्सी पर बैठते ही विभागों की समीक्षा की है. उन्होंने कहा कि बैठकें तो चलती हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि जनता से मिलना और उनकी शिकायतें सुनना ही कम कर दें. कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बैठकों की बात कहकर जनता की सुनवाई से बचने के लिए बहानेबाजी न करें. काम ज्यादा हो सकता है लेकिन हमें टीम के रूप में कार्य करना है. उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिलास्तरीय अधिकारी हों या फिर ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, जनता के बीच जरूर जाएं. हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले. प्रतिभा सिंह इससे पहले अमरोहा में बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात थीं.