आगरालीक्स…ताजमहल पर हुई संदल की रस्म. तहखाने में स्थित कब्रों पर की गई रस्म अदा. दो बजे से पर्यटकों के लिए फ्री एंट्री. कल पूरे दिन फ्री में देखें ताजमहल
शहंशाह शाहजहां के 369वें उर्स के दूसरे दिन आज संदल की रस्म की गई. तहखाने में स्थित कब्रों पर यह रस्म अदा की गई. दोपहर दो बजे के बाद सभी पर्यटकों के लिए ताजमहल में एंट्री फ्री कर दी गई. ऐसे में यहां पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ी. उर्स को लेकर कल यानी गुरुवार को पूरे दिन ताजमहल में एंट्री फ्री रहेगी. लोग अपने परिवार व दोस्तों के साथ जाकर ताजमहल का दीदार कर सकते हैं. 8 फरवरी को उर्स के अंतिम दिन 1560 मीटर लंबी चादर चढ़ाई जाएगी.
शहंशाह शाहजहां के उर्स को लेकर ताजमहल में आज दूसरे दिन संदल की रस्म हुई. ताजमहल के अंदर शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों पर चंदन का लेप लगाया गया जिसके बाद पूरा ताजमहल चंदन की खुशबू से महक उठा. इसके बाद फातिहा और कव्वाली शुरू हुई. आयोजन समिति के अध्यक्ष इब्राहिम जैदी ने बताया कि अंतिम दिन चादरपोशी होगी. शुक्रवार को सुबह 8 बजे कुल शरीफ होगा. कुरान का पाठ होगा. फाातिहा होगी और सुबह नौ बजे चादरपोशी शुरू होगी. दोपहर तीन बजे सबसे लंबी चादर 1560 मीटर लंबी चादर चढ़ाई जाएगी.