आगरालीक्स…आगरा के 10 मेयर प्रत्याशियों और 512 पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद. मंडी समिति में जमा हुई ईवीएम. अब फैसला 13 मई को.
आगरा नगर निकाय चुनाव में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है. आगरा नगर निगम के मेयर और सौ वार्डों के पार्षद के लिए आज मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ. मेयर पद के लिए जहां 10 प्रत्याशी मैदान में हैं तो वहीं 100 वार्डों के लिए 512 प्रत्याशी पार्षद पद के लिए हैं. आगरा नगर निगम में कुल 37.07 प्रतिशत मतदान हुआ है और इन सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला अब ईवीएम में बंद हो गया है. मतदान समाप्ति के बाद सभी मतदान कार्मिक ईवीएम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंडी समिति लेकर पहुंचे. यहां इन ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है. 13 मई को मतगणना होगी और आगरा के नये मेयर और पार्षद प्रत्याशियों का फैसला इसके जरिए होगा.

आगरा नगर निकाय चुनाव में वोटिंग समाप्त हो गई है. सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान चला. आगरा नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में लोग वोट डाले गए. बात आगरा नगर निगम की करें तो यहां वोटिंग प्रतिशत काफी कम रहा. प्रशासन द्वारा जारी किए गए फाइनल रिपोर्ट के अनुसार आगरा नगर निगम में कुल 37.07 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं नगर पालिका परिषद में कुल 64.54 प्रतिशत तो नगर पंचायत में 65.28 प्रतिशत मतदान हुआ है.
जानिए कहां कितना हुआ वोट
आगरा नगर निगम
सुबह नौ बजे तक 11.30 प्रतिशत
सुबह 11 बजे तक 16.09 प्रतिशत
दोपहर एक बजे तक 25.20 प्रतिशत
दोपहर तीन बजे तक 29.71 प्रतिशत
शाम 5 बजे तक 34.45 प्रतिशत
मतदान समाप्ति तक कुल 37.07 प्रतिशत
नगर पालिका परिषद में कुल मतदान
अछनेरा में 66.74 प्रतिशत हुआ मतदान
एत्मादपुर में 62.00 प्रतिशत मतदान
फतेहपुर सीकरी में 63.70 प्रतिशत मतदान
बाह में 60.47 प्रतिशत मतदान
शमसाबाद में 68.18 प्रतिशत मतदान
नगर पंचायत में कुल मतदान
किरावली में 72.99 प्रतिशत
खेरागढ़ में 63.73 प्रतिशत
जगनेर में 79.16 प्रतिशत
फतेहाबाद में 57.10 प्रतिशत
पिनाहट में 58.15 प्रतिशत
स्वामीबाग में 58.28 प्रतिशत
दयालबाग नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.