आगरालीक्स…मेलबर्न टेस्ट मैच में 184 रन से हारा भारत…न कप्तान रोहित चले, न विराट और न केएल राहुल. दूसरी पारी में 155 रन पर सिमट गई टीम इंडिया
बार्डर गावस्कर ट्राफी के चौथे मेच में टीम मंडिया को 184 रन से करारी शिकस्त मिली है. आस्ट्रेलिया ने 340 रन का टारगेट दूसरी पारी में भारत को दिया था लेकिन भारतीय टीम मेलबर्न टेस्ट के पांचवें दिन पूरा सत्र भी नहीं खेल पाई और 155 रन पर आल आउट हो गई. सीरीज में आस्ट्रेलिया 2—1 से आगे हो गया है. पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी में 3 जनवरी से खेला जाएगा. भारत की इस हार से डब्ल्यूटीसी में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है.
रोहित, राहुल, विराट फ्लॉट
भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल की खराब फार्म जारी है. तीनों ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार न कर सके. रोहित 8 रन बनाकर, विराट 5 रन बनाकर और राहुल 0 पर आउट हुए. यशस्वी जैसवाल ने शानदार 84 रन की पारी खेली लेकिन वो भी थर्ड अंपायर के गलत फैसले का शिकार होकर कमिंस का शिकार बने. पहले पारी के शतकवीर नीतीश रेड्डी भी 1 रन बनाकर आउट हो गए.