आगरालीक्स…आगरा में विधायक का फर्जी एफबी अकाउंट बनाया. इस आईडी से आने लगे ऐसे मैसेज कि लोग हो गए चकरघिन्नी…विधायक के भी उड़ गए होश
आगरा के एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के साथ साइबर अपराधियों ने खेला खेल दिया. उन्होंने विधायक की फेसबुक पर फोटो लगाकर फर्जी एकाउंट बना डाला. इस आईडी से परिचितों के पास रुपयों की डिमांड की जाने लगी. ऐसे में विधायक को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत इसकी लिखित शिकायत साइबर थाने में की है.
इसकी जानकारी विधायक को तब हुई जब इस आईडी से रुपये मांगे जाने पर कुछ परिचितों ने फोन पर इसकी जानकारी दी. मुकदमा दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आईडी बनाने वाले की तलाश की जा रही है. आईडी को बंद कर दिया गया है.