आगरालीक्स ….आगरा में चौराहे पर लगे कैमरों में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर फोटो खिंच रहे हैं, चालान जारी करने से पहले जांच में आटो के नंबर पर कार, ट्रक के नंबर पर बाइक चलती मिल रही है। ऐसे केस बढ़ रहे हैं।
आगरा में एमजी रोड सहित कई चौराहों पर स्मार्ट सिटी के कैमरे लगे हुए हैं। हेलमेट न पहनने, रेड लाइट जंप करने, यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर कैमरे में वाहन के फोटो आ जाते हैं। इन फोटो को आरटीओ कार्यालय जांच के लिए भेजा जाता है, जिससे गाड़ी के मालिक का आनलाइन चालान जारी किया जा सके।

नंबर प्लेट में फर्जीवाड़ा
मीडिया, रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम द्वारा आरटीओ कार्यालय भेजे जा रहे वाहनों के फोटो में पांच से 10 वाहनों की नंबर प्लेट फर्जी मिल रही है। ऐसे ही एक कार का फोटो भेजा गया, उसकी नंबर प्लेट चेक की गई तो पता चला कि नंबर प्लेट पर जो नंबर दर्ज है उस नंबर से आटो का रजिस्ट्रेशन है। इसी तरह से आटो और बाइक के नंबर जांच में ट्रांसपोर्ट वाहन के मिल रहे हैं। इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से रुकेगा फर्जीवाड़ा
नंबर प्लेट में किए जा रहे फर्जीवाड़ा की रोकथाम के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य की गई है। इससे नंबर में हेराफेरी नहीं की जा सकेगी। पीटीओ दिनेश कुमार का मीडिया से कहना है कि नंबर प्लेट में गड़बड़ी के चलते चालान नहीं हो पा रहे हैं, इसकी रोकथाम के लिए ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य की गई है।