आगरालीक्स…आगरा में 101 मेवा की मालाओं से हुआ खाटू नरेश का श्रंगार. इसी के साथ फाल्गुन महोत्सव का हुआ समापन…
दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
फाल्गुन माह के बाद चैत्र मास की पड़वा को खाटू नरेश का 101 मेवा की मालाओं से विशेष श्रंगार, भव्य फूल बंगला और भजन संध्या के साथ दस दिवसीय फाल्गुनी महोत्सव का समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने मंदिर परिसर में एक दूसरे को चंदन लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। श्याम बाबा के दर्शन कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

इनका रहा सहयोग
इस अवसर पर मुख्य रूप से खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, विपिन बंसल, विकास गोयल, हेमेन्द्र अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल. नीरज गोयल, प्रदीप कुमार, मनीष गोयल आदि उपस्थित थे।