आगरालीक्स…सर्राफा बाजार में आज सोने के भावों में कुछ कमी तो चांदी में तेजी दर्ज की गई। भावों में उतार-चढ़ाव के चलते बाजार में बना है सुस्ती का रुख। जानें आज के रेट।
सर्राफा बाजार में यह रहे भाव

सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में कमी दर्ज की गई। 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 57,027 रुपये पर था, इसमें आज 38 रुपये की कमी दर्ज की गई है, जबकि 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 66387 रुपये पर थी। इसमें 443 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
वायदा बाजार में सोना-चांदी दोनों नरम
वायदा बाजार में आज नरमी का रुख रहा। मंगलवार की दोपहर तक दस ग्राम सोना 56,731 रुपये पर था, जबकि एक किलो चांदी 66,096 रुपये पर चल रही थी।
ज्वैलरी के 14 फरवरी के भाव
फाइन गोल्ड 999 5703 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5566 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 5075 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4619 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3678 रुपये प्रति ग्राम
नोट ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी इसके अतिरिक्त रहेगा।