आगरालीक्स…आगरा में 16 साल की लड़की ने किया सुसाइड. पिता ने कहा—युवक की धमकी से दहशत में आकर लगाया फंदा, दर्ज कराया मुकदमा…
आगरा के थाना जगदीशपुरा के अलबतिया में रहने वाली एक 16 साल की लड़की ने 16 अक्टूबर को फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था. इस मामले में मृतका के पिता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और आरोप लगाया कि युवक की धमकी से दहशत में आकर उकनी बेटी ने फंदा लगाया था. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.
ये है मामला अलबतिया के रहने वाले एक व्यक्ति् ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है. उनका कहना है कि उनकी 16 साल की बेटी को अरमान मंसूरी नाम का एक युवक 22 अक्टूबर को बहला फुसला कर ले गया था. वहां उसे धमकी दी और अपने पास रखा. जब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की तो इस पर अरमान ने बेटी को छोड़ दिया. उनकी बेटी खुद थाने पहुंची थी. बाद में 25 अक्टूबर को बेटी ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. एसीपी लोहामंडी का कहना है कि अरमान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.