Friday , 16 January 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Father is searching for his daughter. posters on buses…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Father is searching for his daughter. posters on buses…#agranews

आगरालीक्स…आगरा इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने को किशोरी ने छोड़ा घर. बेटी को तलाशने के लिए दर—दर भटक रहा मजबूर पिता. बसों पर लगा रहा पोस्टर. पिता का दर्दभरा वीडियो देखें

पापा मैं अपनी दोस्त के पास गोवा जा रही हूं। मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। मैं वहां बहुत खुश रहूंगी पापा। अगर आपने मुझे ढूंढने की कोशिश की तो मैं अपनी जान दे दूंगी। मैं अपनी मर्जी से जा रही हूं… कुछ ऐसे ही शब्दों को कागज पर लिखकर कर किशोरी ने इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने के लिए घर छोड़ दिया। पिता की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन बीस दिन बाद भी बेटी बरामदगी नहीं हो सकी। पीड़ित पिता ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कोई सुराग न मिलने पर पीड़ित पिता ने चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस से मदद मांगी है।

कोरोना काल में हुई मां की मौत
कोरोना काल में मां की मौत हो जाने के बाद पिता ही दोनों बेटियों की देखभाल करता था। 14 वर्षीय छोटी बेटी इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने लगी। जिसका विरोध कई बार पिता ने किया। पिता की डांट पर किशोरी ने घर छोड़ दिया। एक चिट्ठी छोड़ गई जिस पर लिखा था कि वह अपनी इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने गोवा जा रही है। पिता ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी को चेक किया तो पता चला कि वह लड़की के साथ साथ लड़कों से बात किया करती थी। वह अपने साथ मोबाइल भी ले गई। जो स्विच ऑफ है। पुलिस को सभी नंबर और आईडी डिटेल उपलब्ध दे दी हैं। फिलहाल अकाउंट बंद कर दिया गया है। पुलिस ने दूसरी सिम निकलवा ली है।

खुद ढूंढा सीसीटीवी कैमरों से सुराग
पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी की पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन खोजने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। यहां तक की सीसीटीवी कैमरे भी पिता ने ही देखे। आईएसबीटी से दिल्ली की ओर जाती हुई दिखाई दी है। पुलिस हरियाणा भी गई लेकिन उसका कोई सुराग न लग सका। बेटी की बरामदगी को पिता लगातार पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। यहां तक बेटी की फाइल ही विवेचक से गुम हो गई। किसी व्यक्ति को लोहा मंडी चौराहे पर पड़ी मिली। नंबर देखकर राहगीर ने पिता को फाइल सौंपी। तब जाकर पिता ने विवेचक को दुबारा फाइल दी।

मांगी लिखित मदद
बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्य करने वाले चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस से पीड़ित पिता ने लिखित रूप में मदद मांगी है। उन्होंने कहा है कि पुलिस यदि सघनता के साथ सोशल मीडिया के अकाउंट और मोबाइल की बारीकी से जांच करें तो उसकी बेटी का सुराग लग सकता है। पीड़ित पिता थाना तथा पुलिस के उच्च अधिकारियों से कई बार संपर्क कर चुका है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नरेश पारस ने कहा है कि बेटी की बरामदगी के लिए वह स्वयं पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिलेंगे। सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालना शुरू कर दिया है।

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: A pair of rare Puganur cows brought from Andhra Pradesh at the Mankameshwar Mandir, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के मनकामेश्वर मंदिर में गोपालन के लिए आंध्रप्रदेश से...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Ticket checking at railway stations. Fines amounting to Rs 3,52,740 collected from 570 passengers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर ​आज मेगा किलाबंदी टिकट जांच का...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Food and drink shops in Agra will now remain open till 12 midnight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अब रात 12 बजे तक खुलेंगी खान-पान व चाट की...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: ISBT Metro station is taking shape, its design will be different from other stations….#agranews

आगरालीक्स…आगरा का आईएसबीटी मेट्रो होने लगा तैयार..हाइवे के तीनों स्टेशनों पर सड़क...

error: Content is protected !!