आगरालीक्स…आगरा में आज दिवाली की सुबह अच्छी सर्दी का अहसास हुआ तो दिन में तेज धूप भी निकली. जानें आज कितना रहा तापमान और आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा में सर्दी का अहसास होने लगा है. रात को और सुबह—सुबह लोग सर्दी महसूस कर रहे हैं. इसका असर तापमान पर भी दिखाई देने लगा है. न्यूनतम तापमान लगातार कम हो रहा है तो वहीं अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे चल रहा है. आज दिवाली को सुबह—सुबह सर्दी का अच्छा अहसास हुआ जबकि दिन में तेज धूप निकली. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में मौसम का अहसास कुछ ऐसा ही होगा. न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि अधिकतम तापमान लगभग एकसा रहेगा. नवंबर की शुरुआत से आगरा में सर्दी पड़ना शुरू हो सकती है.