आगरालीक्स…इससे शर्मनाक क्या…सामने पड़ा था मां का शव और तेरहवीं कराने व संपत्ति में बंटवारे को लेकर लड़ रहे थे चार बेटे और उनके बेटे….जमकर चले लाठी डंडे
आगरा रीजन के फिरोजाबाद में जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. अंतिम संस्कार के इंतजार के लिए एक मां का शव इंतजार कर रहा था और सामने चार बेटे संपत्ति के बंटवारे को लेकर आपस में लड़ रहे थे. बेटों के बेटों में भी हाथापाई हो गई और जमकर लाठी डंडे चल उठे. लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश भी की लेकिन लड़ाई जमकर हुई. घटना में मृत वृद्धा के दो नाती घायल हो गए हैं. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मलिखानपुर गांव का है. यहां रहने वाली 75 वर्षीय वृद्धा कंठश्री की बुधवार रात को मृत्यु हो गई. कंठश्री के चार बेटे हैं. आज सुबह घर में वृद्धा का शव रखा हुआ था. परिवार में गम का माहौल् था और महिलाएं विलाप कर रही थीं.लेकिन इसी बीच संपत्ति विवाद को लेकर चारों बेटों में जंग सी छिड़ गई. विवाद इतना बढ़ गया कि चारों बेटों के बीच हाथापाई होने लगी. यह देख बेटों के बेटे भी आपस में लड़ बैठे.
लड़ाई इतनी जोर से होने लगी कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे. घटना में मृतका का पौत्र विशाल और बंटी घायल हुए हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां दोनों घायलों को उपचार के लिए भेजा है.दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस का कहना है कि तेरहवीं कराने को लेकर मारपीट हुई है.