आगरालीक्स…आगरा में युवक ने फिल्मी अंदाज में कार से उतरकर एयरगन से की फायरिंग. वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और चंद घंटों में ही पहुंच गया हवालात…देखें वीडियो
आगरा के थाना शाहगंज में एक युवक ने सोशल मीडिया पर हूटर वाली गाड़ी से फायरिंग करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर क्या डाला कि कुछ ही घंटों में पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस के पास पहुंच गया और पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया.
युवक का नाम अर्जुन गिरि निवासी शाहगंज है. अर्जुन गिरि हिंदूवादी संगठन का पदाधिकारी बताया गया है. बाया जाता है कि अर्जुन गिरि ने फिल्मी अंदाज में कार से उतरकर एयरगन से फायरिंग की. उसने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाल दिया. यह वीडियो डालते ही तेजी से वायरल हो गया. इस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए चंद घंटों के अंदर आरोपी को अरेस्ट कर लिया. एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने बताया कि आरोपी ने एयरगन से फायरिंग की जिसे जब्त कर लिया गया है. कार को भी सीज किया गया है.
