आगरालीक्स…Agra News: आगरा में मेट्रो निर्माण के लिए लगे बैरियर को हटाने पर विवाद, युवकों और मेट्रो कर्मियों में जमकर मारपीट, वीडियो में हाथ में ईंट और लोहे के पाइप के साथ दिखाई दे रहे मेट्रोकर्मी। ( Agra News: Fight between Youth & Agra Metro employees#Agra )
आगरा के सर्किट हाउस चौराहे पास मेट्रो निर्माण के चलते बैरियर लगा दिया है। रविवार सुबह 11 बजे तीन युवक बाइक से आए, वे बैरियर हटाने के लिए कहने लगे जिससे निकल सकें। बैरियर पर तैनात प्यारे का नगला सोहल्ला रोड निवासी राजवीर का आरोप है कि उसने सुरक्षा का हवाला देते हुए घूमकर जाने के लिए कहा इसे लेकर विवाद हो गया।
मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी, मेट्रो कर्मी भी आ गए। इसके बाद रोड पर जमकर मारपीट हुई, वायरल हो रहे वीडियो के बारे में मीडिया का कहना है कि मेट्रो कर्मी हाथ में ईंट और लोहे के पाइप के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में मेट्रो कर्मी की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।