आगरालीक्स …Agra News: आगरा में ताजमहल पर ब्रिटिश पर्यटक को बंदर के काटने के बाद 35 बंदर पकड़े गए लेकिन बंदरों को छोड़ा कहां जाए, पूरे शहर में बंदरों के उत्पाद से लोग परेशान। नगर निगम और वन विभाग इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। ( Agra News: No solution for Monkey Menace in Agra#Agra )
आगरा में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। आए दिन ताजमहल पर पर्यटकों पर बंदर हमला कर रहे हैं पहले पुराने शहर में ही बंदरों से लोग परेशान थे लेकिन अब हर जगह समस्या है। बंदर के पर्यटक को काटने पर ताजमहल के आस पास से 35 बंदर पकड़े गए लेकिन इन बंदरों को कहां छोड़ा जाए। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के शेडयूल 04 के अपेंडिक्स 02 में बंदर संरक्षित हैं।
कहां छोड़े जाएं बंदर, 2007 से चल रही प्लानिंग
आगरा में साल 2007 से बंदरों की समस्या के समाधान के लिए आगरा में तैयारी चल रही है। मगर, कोई भी योजना अमल में नहीं लाई जा सकी है। इसके पीछे बंदरों को पकड़ने के बाद कहां छोड़ा जाए यह समस्या सामने आ रही है पहले चित्रकूट और पीलीभीत में बंदरों को छोड़ने की रणनीति बनाई गई थी लेकिन इन्कार कर दिया इससे बंदरों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है केवल बंदरों की नसबंदी की गई है।