आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों की फ्रेशर पार्टी में जूनियर को न भेजने पर मारपीट. साथी ने रेजीडेंट डॉक्टर को पीटा. मुकदमा दर्ज
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के बाद डॉक्टरों में मारपीट का मामला सामने आया है. फ्रेशर पार्टी में जूनियर को न भेजने पर साथी डॉक्टर ने रेजीडोंट डॉक्टर को पीटने का आरोप है. इस संबंध में थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज कराया गया है. एसएन प्रशासन ने मामले की जांच में पांच सदस्यीय टीम भी गठित की है.
ये है मामला
आगरा के बाल रोग विभाग के रेजीडेंट डॉक्टर गौरव सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी ने आरोप लगाया है कि 27 जुलाई को फतेहाबाद रोड पर साथी रेजीडेंट डॉक्टरों ने प्रथम वर्ष के लिए फ्रेशर पार्टी रखी थी. आरोप है कि साथी डॉक्टरों ने फोन कर प्रथम वर्ष के रेजीडेंट डॉक्टर नीरज मिश्रा को पार्टी में भेजने के लिए कहा लेकिन उसकी ड्यूटी थी इसलिए उसे नहीं भेजा गया. इससे साथी डॉक्टर नाराज हो गए. अगले दिन साथी डॉक्टर इमरजेंसी पहुंचे. यहां साथी डॉक्टर प्रवीन यादव ने पकड़ लिया और जूरियर को फ्रेशर पार्टी में न भेजने पर गाली गलौज व मारपीट कर डाली.

इस मामले में थाना एमएम गेट में डॉक्टर प्रवीन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. वही एसएन प्रशासन ने भी मामले को लेकर पांच सदस्यीय टीम गठित कर जांच श्ुारू कर दी है. रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.