आगरालीक्स….आगरा में नई कंट्रोवर्सी. ताजमहल में नहीं मिली थाईलैंड के पर्यटकों को एंट्री. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे थे ताजमहल देखने….जानिए क्यों
ताजमहल किसी न किसी बात को लेकर हमेशा कंट्रोवर्सी में रहता ही है. कभी तेजोमहालय के नाम से तो कभी भगवा या अन्य ड्रेस में एंट्री को लेकर. बुधवार को नई कंट्रोवर्सी सामने आई है और ये कंट्रोवर्सी विदेशी पर्यटकों को लेकर है. दरअसल बुधवार को ताजमहल में प्रवेश रोकने को लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया. थाईलैंड के छह पर्यटक बुंधवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए पूर्वी गेट पर पहुंचे. यहां ताज की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के जवानों ने इनमें से तीन पर्यटकों को ताजमहल में एंट्री देने से मना कर दिया. इसका कारण था ये पर्यटक अपनी पारंपरिक ड्रेस मं थे और मुखौटे और मेटल के मुकुट पहने हुए थे. इस दौरान पर्यटकों का वीडियो एक पर्यटक ने बनालिया.

इस संबंध में एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल का कहना है कि पारंपरिक पोशाक कोई आपत्ति नहीं थी. केवल मुखौटों और मेटल के मुकुट के साथ अंदर जाने से रोका गया. पोशाक के साथ प्रवेश पर कोई मनाही नहीं है.