आगरालीक्स ….आगरा में दूल्हा और बाराती इंतजार करते रहे, बैंड बाजे वाला नहीं पहुंचा, बिना बैंड के बारात गई, बैंड संचालक पर मुकदमा दर्ज।

आगरा के यमुना पार निवासी मनीष सोलंकी की 10 मई को शादी थी, बारात सिकंदरा क्षेत्र के मैरिज होम में जानी थी। मनीष के जीजा नितिन का आरोप है कि कालिंदी विहार पेठा नगरी स्थित सूरज बैंड बारात के लिए किया था, इसके लिए 23 हजार रुपये पेशगी दी थी। बैंड बाजे वालों को 10 मई की रात को सिकंदरा स्थित मैरिज होम पहुंचना था।
बैंड नहीं पहुंचा, करता रहा टालमटोल
आरोप है कि 10 मई को बारात मैरिज होम पर पहुंच गई। बारात चढ़नी थी लेकिन बैंड बाजे वाले नहीं पहुंचे। सूरज बैंड के प्रोपराइटर भूपेंद्र कुमार नागर को फोन किया गया, आरोप है कि वह टालमटोल करता था लेकिन बैंड नहीं पहुंचा। काफी देर तक इंतजार के बाद बैंड न पहुंचने पर बिना बैंड के ही बारात चढ़ाई गई। नितिन का आरोप है कि सूरज बैंड के प्रोपराइटर द्वारा कई और लोगों के साथ ही इसी तरह धोखाधड़ी की है, दुकान भी बंद है। इस मामले में थाना ट्रांस यमुना में नितिन की तहरीर पर बैंड के प्रोपराइटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।