आगरालीक्स …..आगरा में हुई अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में 150 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित जेपी सभागार में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय काफ्रेंस रविवार को संपन्न हो गई। काउंसिल आफ रिसर्च एंड सस्टेनेबल डवलपमेंट, सोसायटी आफ एजुकेशन और विश्ववविद्यालय के बायोकैमिस्ट्री विभाग द्वारा आयोजित काफ्रेंस का विषय मल्टीडिसिप्लेनरी अप्रोचेज इन इंजीनियरिंग, साइंस, एग्रीकल्चर और सोशल साइंस, आयोजित कांफ्रेंस मैसेज 2023 था।
काफ्रेंस के अंतिम दिन 150 शोधपत्र आनलाइन और आफलाइन माध्यम से प्रस्तुत किए गए। समापन समारोह में विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वैलफेयर प्रो. अरशद मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता स्कूल आफ लाइफ साइंस के प्रो. पीके सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि प्रो. हेम सिंह व डा. अतुल कुमार, जनता कालेज बखेवर के डा. ललित कुमार, एंटरप्रिन्योर डा. नरेंद्र सिंघल और डा. अश्वनी थे। उन्होंने विषय के बारे में जानकारी दी। डा. उदिता तिवारी ने पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम में दिल्ली के रामजस कालेज के प्रो. सुरेश कुमार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। शारदा यूनिवर्सिटी की प्रो. कोमल विज को वूमन इंपावरमेंट अवार्ड दिया गया। किसान विकास केंद्र, दिल्ली के डॉ. जयप्रकाश को यंग साइंटिस्ट अवार्ड प्रदान किया गया।
श्रेष्ठ शोधपत्रों, प्रस्तुतियों व पोस्टर को पुरस्कृत किया गया। इस दो दिवसीय काफ्रेंस में देशभर से करीब 500 शिक्षक, शोधार्थी व विद्यार्थी शामिल हुए। 500 से अधिक एबस्ट्रेक्ट प्राप्त हुए। 250 से ज्यादा शोधपत्रों की अनलाइन-आफलाइन प्रस्तुतियां दी गईं। काउंसिल आफ रिसर्च एंड सस्टेनेबल डवलपमेंट के डॉ. महेश चंद आयोजन सचिव थे। सर्वोदय कालेज हाथरस के डा. राकेश चौधरी और एनजी कालेज शिकाहाबाद के डा. मनीष कुमार कन्वीनर थे। व्यवस्थाएं डा. अश्वनी ने संभाली। संचालन पीसी बागला कालेज के प्रो. रजनेश कुमार, शारदा यूनिवर्सिटी के डॉ. शशांक शर्मा ने संभालीं। डॉ. आदेश प्रताप सिंह, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. रोहित दीक्षित, डॉ. मुकेश बघेल आदि मौजूद रहे।