आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कारोबारी संग पत्नी की मौत और बगल में रोती 20 दिन की बच्ची के मामले में मां, दो भाई और भाभी के खिलाफ हत्या का मुकदमा किया दर्ज। ( Agra News : FIR lodge against Businessman mother & three other in death case#Agra )
आगरा के शाहगंज के आजमपाड़ा के रहने वाले पायल कारोबारी विनय और उनकी पत्नी डॉली का गुरुवार को घर पर शव मिला था, उन दोनों के शव के बगल में 20 दिन की बेटी रो रही थी। पास में ही एक लडडू भी रखा हुआ था।
मौत से पहले साले को भेजा वॉइस मैसेज
गुरुवार को कारोबारी विनय ने सुबह 11.15 बजे अपनी पत्नी के मोबाइल से साले अटूस निवासी संदीप को वॉइस मैसेज भेजा था, इसमें वह कह रहा था कि इन लोगों ने धोखे से जान ली है। इन सालों ने धोखे से मिलाया है हमारे लडडू में। उस समय संदीप आईटीआई की परीक्षा देने गया था वहां से लौटने पर उसने मोबाइल देखा और बहन की ससुराल आ गया यहां कमरे में विनय और डॉली के शव मिले थे और 20 दिन की मासूम रो रही थी।
पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
इस मामले में पुलिस ने डॉली के पिता की तहरीर पर विनय की मां भगवान देवी, जेठ टीटू, जेठानी नीलम और देवर राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।